Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-29 at 15.36.05
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव फिस्टिवल ऑफ लेटर्स 2026 का आयोजन 30 मार्च से 4 अप्रैल तक नई दिल्ली के रविन्द्र भवन में होगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस साहित्योत्सव में 50 से अधिक भारतीय भाषाओं में 100 सत्रों का आयोजन होगा एवं देश भर से 650 साहित्यकार इसमें अपनी भागीदारी निभाएगें। बीकानेर जिले से भी प्रख्यात साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी सहित पांच साहित्यकारों को इस साहित्योत्सव में भागीदारी निभाने का अवसर मिला है। आशावादी 30 मार्च को पैनल चर्चा में मै क्यों लिखता हूं विषय पर अपनी बात रखेगें। वहीं युवा कवि डॉ ब्रज रतन जोशी 31 मार्च को बहुभाषी कविता पाठ हवा में मर्मर ध्वनियां में, प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ नंदकिशोर आचार्य 2 अप्रेल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में साहित्य की भूमिका विषय पर पैनल चर्चा में शामिल होगें एवं शायर अमित गोस्वामी भी 2 अप्रैल को ही बहुभाषी कविता पाठ विचारोत्तेजक लालित्य में अपने कलाम पढ़ेगें। कवि संजय पुरोहित 4 अप्रैल को बहुभाषी कविता पाठ आत्मा की आवाज में अपना काव्य पाठ प्रस्तुत करेगें।