Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-03-28 at 20.40.24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में कल मेगा ओलंपियाड का आयोजन स्कूल प्रांगण में होगा। ओलंपियाड़ में भाग लेने के लिए कई दर्जन गांवो से विद्यार्थी को लाने व ले जाने के लिए नि:शुल्क बसों का प्रबंधन किया गया है। इन बसों में चढ़कर विद्यार्थी श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती निकेतन स्कूल तक आ सकेंगे और परीक्षा देकर पुन: अपने गांव तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेगें। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस ओलंपियाड़ के माध्यम से भारती निकेतन की विभिन्न विंग्स में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कूटी, साईकिल, टैबलेट, मैडल, सर्टिफिकेट एवं करोड़ों रुपए की छात्रवृति जीतने का मौका मिलेगा। नि:शुल्क आयोजित हो रही इस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 75 से अधिक गांवों से बसों की व्यवस्था की गई है।  विदित रहे कि भारती निकेतन के माध्यम से कक्षा 3 से ही बच्चों को विभिन्न प्रवेश परिक्षाओं की तैयारियां, कक्षा 9 एवं 11 से ही विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियां, डिफेंस, नीट, आईआईटी, सीए सहित सभी प्रकार की तैयारियां स्कूली शिक्षा के साथ ही करवाई जाती है एवं प्रत्येक वर्ष में बिना टयूशन के ही बच्चे रिकार्ड तोड़ परीक्षा परिणाम लेकर आ रहे है। ओलंपियाड में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 10.30 बजे तक विद्यालय पहुंचना है। गांवों से रवाना होने वाली बसें इस समय से एक घंटे पहले रवाना होगी।
मौके पर भी करवा सकेगें पंजीयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीयन अभी भी करवा सकते है। विद्यार्थी रविवार को मौके पर भी पहुंच कर अपना पंजीयन करवा सकेंगे। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए 6378397304, 7014444381, 8854917965, 8696626052 पर सम्पर्क कर सकते है।
इन गांवों में रहेगी बस व्यवस्था, ड्राइवर से कर सकते है संपर्क:-