Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-28 at 12.04.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। रविवार को त्रैमासिक रखरखाव कार्य के लिए रविवार, 29 मार्च को क्षेत्र के दो 132 केवी जीएसएस से जुड़े एक दर्जन से अधिक 33 केवी जीएसएस पर बिजली कटौती होगी।
विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 132 केवी श्रीडूंगरगढ़ रीड़ी लाइन, 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर शटडाउन लिया जाएगा। जिससे 132 केवी जीएसएस रीडी़ से निकलने वाली 33 केवी आउटगोइंग फीडर रीड़ी, बाना, जाखासर, सरेना जोहड़, इंदपालसर, हाफना और नोसिरया की आपूर्ति बाधित होगी। वहीं 132 केवी जीएसएस से जुड़ी 33 केवी ऊपनी, दुसारना, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सभी पाठक गण ये सूचना इन गांवो के किसानों व ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे लोग कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।