Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-28 at 10.25.57
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। क्षेत्र में एक 2 साल का मासूम खेलते हुए पानी की कुण्डी में गिर गया, जिससे बालक की मौत हो गई। गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी दशरथ सुथार ने सेरूणा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका 2 साल का दोहिता अपनी माँ के साथ नानी के घर आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह खेत में बनी ढाणी के बाहर खेलते हुए पानी की कुण्डी में गिर गया। परिजन बालक को तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दो परिवारों में मायूसी छा गई। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल करेंगे। एएसआई ने मर्ग दर्ज कर शव का परिजनों के सुपुर्द कर दिया।