Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2026। नगरीय निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत यहां निर्वाचन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका सहित प्रदेशभर के निकायों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कार्य को समयबद्ध और पूरी सतर्कता से करने पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने सूची को नियमानुसार तैयार करने की बात कही, वहीं नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने प्रपत्र ‘ए’ की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। मास्टर ट्रेनर्स मनीष सैनी, पवन माली व नौरतमल शर्मा ने तकनीकी जानकारी दी, जबकि आयोजन की व्यवस्थाएं विभिन्न कार्मिकों ने संभाली। उल्लेखनीय है कि 24 मार्च को जारी आदेश के बाद अब स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं।