Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

तीन पहलवानों ने बनाई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन एज्युहब द्वारा महाविद्यालय एवं स्पोर्टस एकेडमी भी संचालित की जा रही है और इस एकेडमी के तीन पहलवानों ने राज्य स्तरीय ओपन जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र का गर्व बढ़ाया है। राज्य कुश्ती एसोसीएशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन अजमेर में आगामी 4 व 5 अप्रेल को होगा। इसमें चयन के लिए बीकानेर के पटेल नगर स्थित गुरू हनुमान व्यायाम शाला में ट्रायल हुआ था। एकेडमी के हैड कोच एनआईएस नितिन सिंह ने बताया कि ट्रायल के बाद एकेडमी के पहलवान गांव कल्याणसर नया के सुभाषचंद्र गोदारा का चयन 63 किलोवर्ग, ग्रीको-रोमन में, कालूबास के हेमंत शर्मा का चयन 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन में, मोमासर बास निवासी लालचंद सायच का चयन 92 किलोग्रामी फ्री स्टाईल वर्ग में हुआ है। तीनों बच्चों के चयन पर क्षेत्र के वरिष्ठ कुश्ती कोच सिकंदर सिंह ने युवाओं को बधाई दी है एवं भारती निकेतन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित, कौऑर्डिनेटर रमेश भोजक, कुलदीप शर्मा, स्कूल प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी, निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने खिलाडियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे है एवं इसी क्रम में आगामी 1 अप्रेल को नई दिल्ली में जश्न ए आदाब द्वारा सांस्कृतिक पर्व आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कवि सम्मेलन एवं मुशायरा प्रस्तुत किया जाएगा। नई दिल्ली में स्थित आईआईसी के लेक्चर हॉल 2 में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा सूफी गायक नितेश मेहरा द्वारा भी अपने गायन की प्रस्तुती दी जाएगी। विदित रहे कि मेहरा क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान के है एवं कई राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।