Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-03-25 at 21.15.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2026। बुधवार शाम को अंचल में तेज अंधड़ आया और इसी दौरान गांव माणकरासर की दिखणादी रोही में एक ढाणी में आग लग गई। शाम करीब 7.30 बजे लगी आग की रोशनी देख बड़ी संख्या में मौके पर आस पास की ढाणियों के किसान व ग्रामीण एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि मानाराम रामूराम सिहाग के खेत में बनी ढाणी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। अज्ञात कारणों से लगी आग में दो झोंपड़े, उसमें रखा गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं पास ही बंधी एक भैंस भी आग से झुलस गई है। जेठाराम कुलहड़िया ने बताया कि वहीं झोपड़े में रखी आटा चक्की, 2 मोबाइल फोन, गहने, सरसों बेच के मिले 50 रूपए नकदी रूपये, गहने, पशुओं के लिए रखी खल, चूरी, बाजरी, गेहूं, खेत में बीजने के लिए रखा मूंगफली बीज सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने सरपंच व पटवारी को सूचना देकर नुकसान का आंकलन करने व पीड़ित किसान को मुआवजा दिलवाने की मांग की है।