Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़ टॉप किया है। वंशिका ने संस्कृत व विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। वहीं चाहत माली ने 98.33% हासिल किए है और प्रिया चौधरी ने 98.17% अंक प्राप्त किए है। वहीं शिवांगी शर्मा ने 97.67%, कनिष्का राजपुरोहित ने 97.33%, तनिष्का शर्मा 97.17%, दिव्या झंवर ने 96.83% और आदिल खोखर ने 96.50% नबंर हासिल किए है। स्कूल में 96 प्रतिशत से ऊपर 8 बच्चे है जिनमें 7 टॉप पर बालिकांए है। स्कूल में 95 प्रतिशत से ऊपर 9 बच्चे है और 90 से ऊपर 20 बच्चे, 85 से ऊपर अंक हासिल करने वाले 31 बच्चे है। 70 प्रतिशत से ऊपर 48 बच्चों ने अंक हासिल किए है। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। शर्मा ने सभी विद्यार्थियों सहित स्टाफ को बधाई दी। स्कूल में जश्न का माहौल है और स्टाफ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहा है। शर्मा ने बताया कि स्कूल में लगातार वर्ष भर विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत तकनीकी रूप से सभी विष्यों का अध्ययन करवाया जाता है।