Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-22 at 12.24.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भगत प्रकाश जी महाराज कल आएंगे श्रीडूंगरगढ़, सिंधी समाज जुटा तैयारियों में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार रात 9 बजे सिंधी समाज के बड़े संत भगत प्रकाशजी महाराज श्रीडूंगरगढ पहुंचेंगे। मंगलवार सुबह 8.15 बजे बैंड बाजों से सिंधी समाज द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। सिंधी समाज द्वारा मंगलवार, 24 मार्च को दिन भर श्रीझूलेलाल मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के सक्रिय युवा रवि रिझवानी ने बताया कि पूरे समाज द्वारा सुबह 8 बजे से सभी सामूहिक आयोजन किए जाएंगे। सुबह नाश्ता, 9 बजे से 12 बजे तक हवन पूजन, ध्वजारोहण, झूलेलालजी पूजन होगे, दोपहर 12.15 बजे से भंडारा, शाम 4 बजे अल्पाहार, 5 बजे से शाम 7.30 बजे तक सत्संग के बाद रात 8 बजे भंडारे के आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। सिंधी पंचायत, प्रेम प्रकाश मंडल व समाज के युवा आयोजन की तैयारियों में जुटें है।
सिंधी मन्दिर में उल्लास के साथ मनाया चेटीचंड का पर्व, सभी ने निभाई भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में झूलेलाल मन्दिर में सिंधी समाज द्वारा शुक्रवार को चेटीचंड का पर्व सामूहिक रूप से उल्लास के साथ मनाया गया। मन्दिर प्रांगण में खूब सजावटें की गई और दिनभर अनेक आयोजन भजन कीर्तन के साथ संपन्न किए गए। उत्साह के साथ समाज के बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने बढ़चढ़ का कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। समाज के सक्रिय युवा रवि रिझवानी ने बताया कि संत श्रीझूलेलाल जी का 1076 वां जन्मोत्सव श्री झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। शाम 5 बजे संत कंवरराम मंडली द्वारा बहराणा जी प्रस्तुतियां दी गयी। उसके पश्चात बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। जिसमें तक्ष्वी संगवानी और लक्की खटनानी ने श्री झूलेलाल जी की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति दी गयी। भूमि गुरनाणी ने झूलेलाल जी का सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिव्यांश वासवानी ने झूलेलाल के बारे में एबीसीडी के माध्यम से पूरी जानकारी दी। सिन्धी पंचायत द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रात्रि को डीजे के साथ झूलेलाल जी शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कॉलोनी में घूमते हुए मन्दिर में संपन्न हुई। समाज के श्रद्धालु खूब नाचते गाते यात्रा में शामिल हुए। भंडारे का साथ चेटीचंड त्योहार संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चेटीचंड पर्व पर पूरे सिंधी समाज ने मनाया सामूहिक उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने सजाए सुंदर झूलेलाल के रूप।

सेरूणा मस्जिद में अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह गांव शेरुणा सहित आस पास के गांवों में रहने वाले मुस्लिम धर्मावलंबियों को गुलशन के अशफाक में मौलाना खुशी मोहम्मद ने एक साथ नमाज अदा करवाई। सभी ने खुदा की इबादत कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर भंवरू खां, पीरू खां, हीरू खां, फैजु खां, सुमर खां शेर खां, अल्लाउद्दीन खां, अजरुद्दीन खान, उमर खां, उम्मेद खां, सिकंदर अली, हसन खान, सराजुद्दीन, फिरोज खान, सलाउद्दीन, रोशन अली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा के मस्जिद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआ।