Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पुत्र की स्मृति में माँ ने सरकारी अस्पताल में भेंट दी व्हीलचेयर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में आड़सर बास निवासी मोहिनी देवी तातेड़ ने अपने दिवंगत पुत्र विमल तातेड़ की स्मृति में मरीजों के लिए उपयोगी व्हीलचेयर अस्पताल में भेंट दी। शनिवार सुबह उपजिला अस्पताल में प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी, डॉ एसएस नांगल, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, विजयराज सेवग इस दौरान उपस्थित रहें। नागरिक विकास परिषद की प्रेरणा से तातेड़ परिवार द्वारा किए गए इस कार्य की सभी सराहना की। डॉ स्वामी ने इसे मरीजों के लिए उपयोगी बताते हुए मोहिनी देवी का आभार जताया। इस दौरान उनकी पुत्री सरिता व दोहिती मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में मोहिनी देवी तातेड़ ने व्हीलचेयर भेंट दी।

तोलियासर में युवतियों ने धूमधाम से भरा गणगौर का मायरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में हरिरामजी मोहल्ले में हनुमानप्रसाद चावंडिया के घर पास युवतियों ने धूमधाम से गणगौर के मायरे का आयोजन किया। युवतियों ने विभिन्न प्रकार के सामानों को सजाया और मायरे की परंपरा निभाई। महिलाओं व युवतियों ने खूब गीत गाए व गणगौर माता को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में युवतियों ने गणगौर के मायरे का आयोजन किया।