Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 20261 मंदिर जीर्णोद्धार गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र की समृद्धि का प्रतीक है। बालाजी की प्रेरणा से ही श्रद्धालुओं द्वारा इसे नया स्वरूप दिया जाएगा। इससे यहां आने वाले लाखों दर्शनार्थियों सहित क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाजनक हो सकेगा। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव पुनरासर में श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट पूनरासर (कलकत्ता) के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला उद्घाटन कार्यक्रम में कही। इस कार्यशाला में मंदिर के नवनिर्माण हेतु पत्थर तराशने का कार्य किया जाएगा और विधायक सारस्वत ने विधिवत रूप से शिला पूजन कर इसका उद्घाटन किया। विधायक ने ट्रस्ट का आभार जताया। समारोह में मुख्य वक्ता के जगदीश पारीक ने पुनरासर गांव की ओर से मंदिर निर्माण कार्य में सदैव सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। ट्रस्ट के डॉ. गिरिराज हर्ष ने अपने संबोधन में ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि निरंतर और बिना किसी अवरोध के कार्य किया जाए, तो आगामी विक्रम संवत 2084 की प्रतिपदा को नव निर्मित मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जा सकें। ट्रस्टी तुलसीदास पुरोहित ने सभी से सहयोग की बात कही। समारोह में ट्रस्ट के मोटूलाल हर्ष, बजरंगलाल पारीक, सम्पत पारीक, विशेष कार्यकर्ता तुलसीदास पुरोहित, राजेश लदरेचा, डॉ. गिरिराज हर्ष, सुभाष आचार्य एवं जगदीश पारीक ने विधायक सारस्वत, सरपंच माननाथ सिद्ध, मंदिर के पुजारी डालचन्द बोथरा, विमल बोथरा व महावीर प्रसाद बोथरा, शिल्पकार नरेंद्र सोनगरा, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महंत प्रेमनाथ जी, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी तथा सेरूणा थाना प्रभारी संध्या विश्नोई का शॉल, साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। सभी अतिथियों का आभार ट्रस्टी मोटूलाल हर्ष, बजरंगलाल पारीक व संपत्त पारीक द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. श्रीकांत व्यास ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व बाबा के भक्त शामिल हुए।