Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के आव्हान पर श्रीडूंगरगढ़ से 200 गाड़ियों का काफिला किसान आंदोलन में भाग लेने पहुंचेगें और वहां बैठे किसान श्रीडूंगरगढ़ की मूंगफली का स्वाद चखेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ उपखंड पूरे राजस्थान में मूंगफली उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है और अब श्रीडूंगरगढ़ की मूंगफली का स्वाद किसान आंदोलन में शाहजहाँपुर में धरने पर बैठे किसान भी ले सकेंगे। समिति के स्वयंसेवक श्रीडूंगरगढ़ मंडी व्यापारियों के सहयोग से मूंगफली ट्रकों में लेकर 12 जनवरी को शाहजहाँपुर के लिए रवाना होंगे। समिति के संयोजक सोहन गोदारा ने बताया कि समिति ने सोमवार को वीरतेजा मंदिर में विधायक गिरधारी लाल महिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें युवा नेता डॉ. विवेक माचरा, सोम शर्मा, माया बजाड़, राजेन्द्र जाखड़ व रामलाल जाखड़ ने दिल्ली कूच करने की रणनीति बनाई। रणनीति के तहत क्षेत्र के प्रति गांव में संपर्क किया जा रहा है और किसानों को आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।