Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2026। दशहरा मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का रंगारंग आयोजन प्रारंभ हो गया है। मेले में नए और बड़े झूले लगाए गए है जिनमें बैठकर उत्साह के साथ झूलेप्रेमी अपनी सेल्फी व वीडियो बना रहें है। मेले में विशाल डोम लगाया गया है जिसमें दर्जनों दुकाने सजाई गई है। मेला संयोजक व विप्र फाउडेंशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में इमिटेशन ज्वैलरी, बच्चों के खिलौने, उचित रेट पर विभिन्न रेंज में कपड़े, घरेलू उपयोग के सामानों की दुकानें सजी है। वहीं भीलवाड़ा के प्रसिद्ध अनारदाना, हिंग पेड़ा, हरडपाचक, पुदीना वटी, आम पापड़, आम पाचक सहित विभिन्न प्रकार के खाटे चूरी भी विशेष रूप से उपलब्ध है। मेले में घर के बने हुए जायकेदार व शुद्ध खालसा रॉयल अचार के विभिन्न उत्पाद भी मिल रहें है। बंबईया भेल और बर्फ के गोले भी मेला प्रेमियों की खास पसंद है। मेले में चीनी मिट्टी से बने अचार के मर्तबान सहित सैंकड़ों वैरायटी के कप व क्राकरी उचित रेट में उपलब्ध है। शर्मा ने क्षेत्रवासियों से मेला घुमने और अपने घर में काम आने वाले सहित विभिन्न सामानों की खरीद करने का आग्रह किया है।