Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2026। एमडी नशे के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी और उसी में जांच के दौरान गिरफ्तार हुए आरोपी को मंगलवार को कोर्ट ने जमानत दे दी है। अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने आरोपी रामरतन को एक लाख रूपए का बंध पंत्र एवं 50-50 हजार रूपए की दो जमानतें न्यायालय के समक्ष पेश कर जमानत देते हुए तारीख पेशी पर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।
मामले में आरोपी पक्ष के वकील एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि 5 मार्च को 11.35 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के मामले में जांच की अगली कड़ी में 12 मार्च को रामरतन को अरेस्ट किया गया। 16 मार्च को आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया और 17 मार्च को कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है। धायल ने प्रभावी पैरवी करते हुए कोर्ट को संतुष्ट किया और एक ही दिन में एनडीपीएस के मामले में जमानत लेने की चर्चा चारों ओर हो रही है।