Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सरकारी कॉलेज में राजस्थान दिवस सप्ताह पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत मंगलवार को राजस्थान को जाने विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ताराचंद रहें, सुमित्रा ने द्वितीय स्थान व अनुसुइया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य महावीरनाथ ने विद्यार्थियों को राजस्थान की स्थापना, एकीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी राजश्री स्वामी ने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


नवकार कलश रथ यात्रा का किया स्वागत, 9 अप्रैल को होगा विराट आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व में शांति, सामंजस्य और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जीतो द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस – 2.0 का आयोजन आगामी 9 अप्रैल को विश्वभर के 108 देशों के 6000 से अधिक स्थानों पर किया जाएगा। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप एक साथ करेंगे। इस आयोजन को सफल करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) द्वारा राजस्थान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में सोमवार शाम 6:15 बजे नवकार कलश रथ यात्रा श्रीडूंगरगढ़ के सेवा केंद्र पहुंचा। जहां सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी सहित साध्वियों ने मंगल पाठ उद्बोधन से तथा तेरापंथ समाज द्वारा नवकार रथ का स्वागत किया गया। जिसमे श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सदस्य, महिला मंडल सदस्य, तेरापंथ युवक परिषद सदस्य शामिल हुए। वहीं अणुव्रत समिति व कन्या मंडल, किशोर मंडल सदस्य व समाज के अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। दीपक सेठिया ने बताया कि सेवा केंद्र से रथ रैली के रूप में जैन मंदिर पहुंचा, जहां ओसवाल पंचायत भवन सदस्यों ने रथ का स्वागत किया। सेठिया ने बताया कि आगामी 9 अप्रैल 2026 को मालू भवन में प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप रखा गया हैं।