Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2026। गौर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी, बाहर ऊभी थान पूजन वाली…
अलसुबह से गली चौबारों में गीतों की गूंज, दोपहर में गीतों के साथ विभिन्न व्यंजनों की महक के बनोरे, शाम को गणगौर की पूजा आरती के बाद फिर से गीतों की धमाल मच रही है। नवविवाहिताओं में गणगौर पूजन का उल्लास उमड़ रहा है। युवतियां भी सज धज कर उत्सवों में शामिल हो रही है। घरों में बनोरे के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यजंनो के भोग लगाए जा रहें है। सामूहिक आयोजनों में बड़ी संख्या में गली मोहल्लों की महिलाएं व युवतियां भागीदारी निभा रही है। सरला सोमाणी ने बताया कि महिला वर्ग विधिविधान से गणगौर पूजन कर पति की दीर्घायु के लिए और युवतियां अच्छे वर की कामना लिए पूजन में शामिल हो रही है। प्रिया करवा ने बताया कि उत्सव की उमंग परवान पर चढ़ रही है और पूरे उत्साह व श्रद्धा से महिला वर्ग गणगौर उत्सव मना रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीएम प्लाजा में सरला सोमाणी के घर सोमाणी गर्ल्स ग्रुप ने खूब बचाई धूम, गाए गीत, लगाया भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में एडवोकेट रणवीरसिंह खीची के निवास पर धूमधाम से निकाला गया गणगौर का बनोरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में प्रिया करवा के घर निकाला गया गणगौर का बनोरा।