Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2026। क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
क्षेत्र के गांव लखासर में 40 वर्षीय विक्रमसिंह पुत्र भींवसिंह ने अपने ही घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एएसआई देवाराम मौके पर पहुंचे और शव को उतरवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता भींवसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।