Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2026। उपतहसील सूडसर में उपडाकघर को यथावत रखने के लिए ग्रामीण लगातार संघर्षरत रहें और बुधवार को धरने प्रदर्शन के 45वें दिन आंदोलन सफल हुआ। सूडसर उपडाकघर यथावत रखने के आदेश की कॉपी धरनार्थियों को सौंपी गई और धरना समाप्त करवाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया डाक विभाग के अधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और धरनार्थियों के बीच सांसद अर्जुनराम मेघवाल की दखल से उपडाकघर यथावत रखे जाने की घोषणा करते हुए लिखित आदेश की कॉपी धरनार्थियों को दी। पंचारिया ने सरकार द्वारा आमजन भावनाओं का पूरा ख्याल रखे जाने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सांसद से फोन पर बात करवाई और सांसद के आग्रह पर धरना समाप्त किया गया। केंद्रीय मंत्री ने संघर्ष समिति के सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों को बधाई दी। धरनार्थियों व संघर्ष समिति के सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संघर्ष के सभी साथियों का आभार जताया।
इस दौरान धरनास्थल पर भाजपा के जिला महामंत्री दिलीपसिंह राजपुरोहित, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू, सरपंच सुनील मेघवाल, कोडाराम भादू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग सारस्वत, पूर्णाराम गोदारा, भंवर भादू, ओमप्रकाश सुथार, बबलू सोनी, रेवंत सैन, मांगीलाल स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, बाबूलाल जाजड़ा, विक्रमसिंह, सुरेंद्र सिंह, भवानी सिंह, मूलाराम गोदारा सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।