Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- कम बाराती और बिना दहेज सादगी से संपन्न हुआ दो बहनों का विवाह, ग्रामीणों ने खूब सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर भाटियान में दो बहनों का विवाह समाज के लिए प्रेरणीय बन गया। दिवंगत भागीरथ पूनियां की पुत्रियां सुमन (एएनएम) का विवाह सरदारशहर निवासी निखिल (वेटेरनरी डॉक्टर भादासर) पुत्र मन्नीलाल सूंडा के साथ तथा माया का विवाह कामासर निवासी चंद्रशेखर पुत्र सांवतराम दहिया (सहायक विकास अधिकारी सरदारशहर) के साथ संपन्न हुआ है। दोनों ही बारातों में 50-50 लोग परिवार के ही शामिल हुए और सोने के नाम पर एक वर की अंगूठी भी स्वीकार नहीं की। दोनों नवविवाहिताओं के ताऊ और सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां ने बताया कि दोनों पुत्रियों के विवाह में ससुराल वालों ने समाज के लिए सादगीपूर्ण व बिना दहेज के विवाह की मिसाल पेश की है। दोनों ही परिवारों ने गहने, नगदी सामान कुछ नहीं स्वीकार नहीं किया व संस्कारित कन्या को ही कुशल जीवन की आधारशीला बताया। ग्रामीणों ने दोनों के भाग्य की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों बहनों का विवाह बिना दहेज और सादगीपूर्ण संपन्न हुआ, सभी ने की सराहना।

2- बिना दहेज संपन्न हुआ दो बहनों व एक भाई का विवाह, हो रही सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर के पीटीआई मुकेश सहारण की दो बहनों का विवाह 10 मार्च को शेरेरा निवासी परिवार में विधि विधान से संपन्न हुआ, वहीं मुकेश का विवाह गुरूवार को ऊपनी में रामरख गोदारा की पुत्री के साथ संपन्न हुआ है। सहारण परिवार ने तीनों ही विवाह समारोह बिना दहेज के संपन्न किए है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने इस अवसर पर कहा कि समाज में युवा वर्ग की दहेज मुक्त विवाह संपन्न करवाने की पहल निश्चित तौर पर समाज में महिला सशक्तिकरण को वास्तविक बल देगी। राउमावि ऊपनी वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश सिद्ध ने बताया कि सूडसर के सहारण परिवार ने किसी प्रकार का दहेज ना लिया व ना दिया, वहीं सादगीपूर्ण विवाह को प्राथमिकता दी है। सूडसर सहित ऊपनी व शेरेरा में इस पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने इसकी सराहना की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी शारीरिक शिक्षक वर ने बिना दहेज थामा वधू का हाथ, ग्रामीणों ने की सराहना।

3- सारण परिवार ने श्रीकृष्णा गौशाला में दिया 1 लाख का राशि सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालबसर के सारण परिवार ने गांव दुसारणा की श्रीकृष्णा गौशाला में 1लाख 1हजार रुपए की राशि सहयोग दिया। गुरूवार को झूमा देवी पत्नी पिथाराम सारण जालबसर परिवार सहित गौशाला पहुंची और समिति को 101000 रूपए गौसेवार्थ समर्पित की। इस मौके पर उनके पुत्र सूरत के युवा उद्यमी मुखराम सारण भी मौजूद रहें, गौसेवा को सौभाग्य बताया। गौशाला समिति के अध्यक्ष मोहनराम गोदारा, रामप्रताप सारण, सूरत के व्यवसायी एवं कृष्णा गौशाला के दानदाता पेमाराम गोदारा पिपासरिया, गौशाला के भूमि दानदाता रूघाराम मुंड, श्रीडूंगरगढ़ मंडी के व्यापारी सोहनलाल गोदारा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सारण, धर्माराम सेरड़ीया मौजूद रहें व सभी ने दानदाता सारण परिवार का आभार जताया। समिति सदस्यों ने दुपट्टा पहना कर गौशाला का स्मृति चिह्न देकर सारण परिवार का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति सदस्यों व उपस्थित जनों से सारण परिवार का सम्मान कर आभार जताया।

4- श्रीडूंगरगढ़ से श्रद्धालुओं पहुंचे कालू, कलश यात्रा में हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार से कालू में भागवत कथा का विशाल आयोजन प्रारंभ हुआ है। कथावाचक शिवेंद्र जी महाराज के साथ सैंकड़ो श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में भव्य सजीव झांकियां सजाई व शिव तांडव झांकी का भी सुदंर प्रदर्शन हुआ। श्रीडूंगरगढ़ से राधिका सत्संग मंडली के सदस्य बड़ी संख्या में बस द्वारा कालू पहुंचे व कलश यात्रा में शामिल होने का लाभ लिया। तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित कथा के लिए श्रीडूंगरगढ़ से बस का प्रबंध किया गया है जिसमें शिवेंद्रजी महाराज से कथा श्रवण करने श्रद्धालु आना जाना कर सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू में आयोजित कथा में बुधवार को कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु।

5- केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल शुक्रवार को आएंगे बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार प्रातः 9:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। मेघवाल यहां विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में भाग लेने के पश्चात रात्रि 10:20 बजे ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

6- शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष देवनानी आएंगे बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार प्रातः 7:30 बजे नागौर से प्रस्थान कर सुबह 9:30 बजे सड़क मार्ग द्वारा बीकानेर पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11 बजे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। श्री देवनानी समारोह के बाद दोपहर 3 बजे अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।