Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। मंगलवार को सुबह से कस्बे में चल रही विरोध की लहर शाम सात बजे वार्ता के बाद शांत हुई। शाम करीब सात बजे एसडीएम आफिस से बाहर आकर वार्ता करने गए प्रतिनिधिमंडल ने जब वार्ता में सफलता मिलने की जानकारी एसडीएम आफिस से बाहर आकर दी तो मौजूद प्रदर्शनकारी झूम उठें व सरसजी महाराज के जयकारों से श्रीडूंगरगढ़ गुंज उठा। बता देवें वार्ता में शामिल नेताओं से बातचीत के बाद उपखंड अधिकारी ने जिलाकलेक्टर को ईओ को श्रीडूंगरगढ़ से हटाने के लिए पत्र लिखा व प्रदर्शनकारियों ने उस पर कार्रवाई किए बिना हटने का नाम नहीं लिया। आखिरकार जिला प्रशासन ने ईओ पर कार्यवाही का पुख्ता आश्वासन दिया एवं भूमि के संबध में नगरपालिका के नाम चढ़े गए म्यूटेशन को खारीज करने का आश्वासन भी प्रशासन ने दिया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, जुगल तावणियां आदि ने बाहर आकर आंदोलन के सफल रहने की जानकारी दी है। विदित रहे कि 21 दिसम्बर को नगरपालिका द्वारा सारस्वत समाज के भवन एवं मंदिर भूमि पर की गई तोडफोड के विरोध में आज सर्वसमाज का आंदोलन था एवं सुबह से ही पूरी तहसील सहित आस पास की तहसीलों सहित पूरे जिले से व पंजाब से भी सारस्वत समाज के नागरिक आज नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन करने पहुंचे और विरोध सभा, जूलूस के बाद एसडीएम आफिस का घेराव किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ता पूरी होने के बाद एसडीएम आफिस का घेराव कर बैठे लोगों को जानकारी देते प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता।