Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2026। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोमासर में युवा शक्ति को सरकारी सेवाओं की तैयारी करने व उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से, गत दो वर्षों में गांव से सरकारी सेवाओं चयनित हुए युवाओं का सम्मान किया गया। सोमवार को ग्राम पंचायत भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित समारोह में 70 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। गांव के भामाशाह केएल जैन के सहयोग से आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि मानिकचंद नाहटा ने युवा शक्ति को नशे से दूर रह कर अपने लक्ष्य का स्पष्ट निर्धारण करने व उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। नाहटा ने स्काउट गाइड में राष्ट्रपति अवार्डी कृष्णा प्रजापत को सम्मान पत्र व 11 हजार की राशि देकर पुरस्कृत करते हुए गांव की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। चयनित युवकों व युवतियों के अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। इससे बच्चों की सफलता में माता पिता की तपस्या व त्याग का सम्मान कर समाज में उनके योगदान को रेखाकिंत किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भामाशाह केएल जैन के दिवंगत पिता सुमेरमल पटावरी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपसरपंच जुगराज संचेती ने सभी का स्वागत किया व समाजसेवी विद्याधर शर्मा ने सभी का आभार जताया। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि इस दौरान अभिभावक, मौजिज ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने सम्मान समारोह के आयोजन को सकारात्मक बताते हुए इससे अनेक युवाओं व परिवारों को प्रेरणा मिलने की बात कही।