Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2026। मात्र 5 एचबी खून के कारण डिलीवरी में रिस्क देखते हुए गांव मोमासर से एक प्रसूता को बीकानेर रेफर किया गया।
रात करीब 1.55 बजे 108 एंबुलेंस में बीकानेर ले जाने के दौरान गांव जोधासर के निकट प्रसूता ने बालक को जन्म दिया। एंबुलेंस में नर्सिंग कर्मी सुरेंद्र ढाका द्वारा सावधानी पूर्वक डिलीवरी करवाई गई। इस दौरान प्रसूता के साथ आई महिलाओं ने उनकी मदद की, और सड़क किनारे एंबुलेंस रोककर सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। डिलीवरी के बाद प्रसूता व नवजात को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्रसूता को खून की कमी के कारण आज ब्लड चढ़ाया गया। सुरेंद्र ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। 25 वर्षीय प्रसूता ममता के पिता गिरधारी भामूं सहित परिजनों ने नर्सिंग कर्मी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 108 एम्बुलेंस में नर्सिंग कर्मी ने करवाई डिलीवरी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित।