Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-02-27 at 14.27.53
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण अंचल के एक दर्जन फीडरों पर शनिवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और कुछ फीडरों पर शाम को भी 5 से 7 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली विभाग के अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक सिटी जीएसएस पर और सुबह 6 बजे से 11 बजे तक धोलिया जीएसएस पर जरूरी रखरखाव के कार्य किए जाएंगे। वहीं कल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रखरखाव का कार्य करने के लिए रिड़ी, धर्माणा, अभयसिंहपुरा जीएसएस भी बंद रहेंगे। इनसे जुड़े सभी बिजली उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। वहीं सिटी जीएसएस से जुड़े सभी फीडर बंद रहेंगे। जिससे बिग्गा, पीएचईडी, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, वीआईपी फीडर, स्टेशन फीडर, सेसोमूं फीडर, तोलियासर, जैसलसर, धोलिया फीडर बंद रहेंगे। इनसे जुड़े सभी उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित होगी। वहीं धोलिया जीएसएस से आड़सर, माणकचौक व धोलिया फीडर की बिजली कल सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी। ये खबर पाठकगण पढ़ने के बाद सभी ग्रामीणों व शहरवासियों तक पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली समस्याओं से बच सकें।