Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2026। बीती रात 12 बजे से निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। जिससे प्रदेश भर में करीब 40 हजार बसों का संचालन ठप्प हो गया है। परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस संचालकों ने किया चक्का जाम किया है। इसका सीधा असर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी यात्रियों पर पड़ रहा है। घूमचक्कर पर बस का इंतजार कर रहें हनुमानगढ़ के महेश कुमार प्रजापत व उनकी पत्नी अपने रिश्तेदारों से मिलने श्रीडूंगरगढ़ आए। वे वापस लौटने के लिए बस का इंतजार करते हुए परेशान हुए। प्रजापत ने बताया कि उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी, अब देखें कब तक घर पहुंच सकेंगे। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के प्रशांत मूंधड़ा ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार को बीकानेर जाने के लिए चढ़ाने आए थे, तो पता चला कि बसें नहीं आएगी। अब वे किसी निजी वाहन से जाने के लिए प्रयास कर रहें है। वहीं रूकमा देवी को अपने बच्चे के साथ बिग्गाबास रामसरा जाने के लिए बड़ी देर से इंतजार करती रही। बस नहीं आने पर आखिरकार वे एक टैक्सी में सवार होकर रवाना हुई। बड़ी संख्या में लोग बसों का इंतजार कर रहें है। रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और बसें खचाखच भरी हुई है। रोडवेज ने बीकानेर से जयपुर में तीनों अतिरिक्त बसों का प्रबंध करने की भी सूचना मिली है। छोटे वाहन भी लंबे रूट में चल रहें है और सवारियों को लाने ले जाने के काम में लगे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोडवेज बसों में उमड़ रही भीड़, यात्री हो रहें है खूब परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छोटे वाहन सवारियों को लाने ले जाने में लगे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसें नहीं आने से महिला वर्ग भी हो रहा परेशान।