Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-02-22 at 12.41.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नई शुरूआत हुई है। अब क्षेत्र के लोगों को नेचुरोपैथी में इलाज लेने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी और आड़सर बास माताजी मंदिर के पास ही जीवनसार वेलनेस सेंटर पर ये सुविधा मिल सकेगी।
रविवार को अंतराष्ट्रीय योग खिलाड़ी आर्यान्शी स्वामी और सामाजिक कार्यकर्ता भीकमचंद तापड़िया ने दीप प्रज्ज्वलन कर चिकित्सालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर सेंटर के डॉ अवधेश स्वामी ने सभी अतिथियों को प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ स्वामी ने कहा कि यह प्रकृति के पांच तत्व मिट्टी, जल, वायु, अग्नि व आकाश का उपयोग करके रोगों के मूल कारण को दूर करती है। इसमें जीवन शैली में सुधार कर बीमारी के लक्षण पर ही नहीं मूल कारण का इलाज किया जाता है। ये शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर प्राकृतिक चिकित्सा रोगों को ठीक करती है। डॉ स्वामी ने बताया कि सेंटर पर मिट्टी के पैक के माध्यम से, ठंडे गर्म स्नान पैक, धूप सेवन, मालिश, कांस्य चिकित्सा, अभ्यंग चिकित्सा, शिरोधारा एवं रिलैक्सेशन थैरेपी, योग प्राणायाम और उपवास, आहार के माध्यम से शरीर को स्वस्थ व मजबूत किया जाएगा। सेंटर के सुभाष शास्त्री ने सभी का स्वागत करते हुए इसे पूर्णतया प्राकृतिक ईलाज पद्धति बताया। शास्त्री ने बताया कि पंतजलि प्राकृतिक चिकित्सालय से प्रशिक्षित चिकित्स्कीय दल द्वारा ईलाज दिया जाएगा। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस मौके पर समाजसेवी तोलाराम जाखड़, एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, सेसोमूं स्कूल के प्राचार्य सुब्रत कुंडु, जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला, नरेंद्र आर्य खाजूवाला, शुष्क वागवानी विवि के डॉ धीरेंद्र, खजूर वैज्ञानिक डॉ रामकेश मीणा, श्रवण भामूं, हरिराम पटवारी, गिरधारी जाखड़, लक्ष्मीनारायण भादू, शिक्षाविद् भंवरलाल जानू, सहीराम सायच, सीताराम सहू, केऊमल सुथार सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। सभी ने क्षेत्र में हुई इस नई शुरूआत पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए इस चिकित्सा पद्धति को प्रभावी बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतराष्ट्रीय योग खिलाड़ी आर्यांशी और सामाजिक कार्यकर्ता भीखमचंद तापड़िया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने क्षेत्र में नई शुरूआत की सराहना की, क्षेत्रवासियों को मिल सकेगी प्राकृतिक चिकित्सा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राकृतिक चिकित्सा, योग व पंचकर्म से होगा बीमारियों का उपचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा स्टाफ ने चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।