Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2026। शनिवार सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे पर एक हादसा हो गया जिसमें दो जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर बेनीसर फांटे के पास रख ट्रक खड़ा था एंव बीकानेर की ओर जा रही एक हरियाणा नम्बर की वेन्यू कार पीछे से उसमे जा भिड़ी। भिडंत इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई एवं मौके से गुजर रहे संदीप जाखड़ ने अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इस पर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची एवं दोंनो घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों को गम्भीर अवस्था मे बीकानेर रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान हरियाणा के हिसार के सेक्टर 17 निवासी 25 वर्षीय मनोज एवं हिसार के मुकलान निवासी 21 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है।