Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों के हितार्थ स्कॉलरशिप 2026-27 कम एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा 1 से लेकर 11 तक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप हेतु बी-सेट परीक्षा का आयोजन होगा। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि स्कॉलरशिप परीक्षा परिणाम के आधार पर एक वर्ष के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी और परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। परीक्षा में विषय वस्तु कक्षा विशेष से संबंधित ही होगी। जिसमें माइनस मार्किंग नहीं की जाएगी। स्वामी ने बताया कि इस परीक्षा में जो मेधावी छात्र टॉपर होगा उसे 90 प्रतिशत तक फीस में छूट दी जाएगी। वहीं रैंक द्वितीय पर 85 प्रतिशत, तीसरे से दसवें स्थान तक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं रैंक 11 से 100 तक बच्चों को 10 प्रतिशत और परीक्षा में शामिल होने वाले सभी शत प्रतिशत विद्यार्थियों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। स्वामी ने बताया कि परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी, साइकिल और टेबलेट भी उपहार में दिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन कक्षा 1 से 11वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए आगामी 29 मार्च को स्कूल प्रांगण में होगी। वहीं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को भी आयोजित होगी। परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थी नीचे दी गई लिंक पर जाकर अपने फोन से ही साधारण तरीके से आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी भारती निकेतन स्कूल में संपर्क कर सकते है, अन्यथा मुख्य बजार में स्थित भारती कॉचिंग एंड डिफेंस एकेडमी, भारती निकेतन प्ले स्कूल कालूबास, राज सर की लैंगवेज ट्री एकेडमी, ओम स्पोकन एकेडमी, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, भारती निकेतन स्टाफ के माध्यम से, भारती निकेतन विद्यार्थियों के माध्यम से, स्कूल बस के ड्राइवर से, परीक्षा के मौके पर भी आवेदन कर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए 6378397304 या 7014444381 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर बिल्कुल आसान तरीके से मोबाइल से ही आवेदन किया जा सकता है। :- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScEdaSfJnkc4LIVE23mITuBeh0h3J-9P_mTKqe9bi8-SYhNSQ/viewform?usp=header