Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

चिकित्सालय में प्रदान किया कम्प्युटर, मिलेगी लाईनों से राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। गुरूवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में आपणो गांव सेवा समिति की प्रेरणा से बिरधीचंद भवानी शंकर छाजेड़ द्वारा एक कम्प्युटर प्रदान किया गया है। सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि चिकित्सालय के दवा केन्द्र में कम्प्युटर के अभाव में दवा वितरण में खासी दिक्कतें होती थी एवं इस कारण दवाईयों के लिए भी रोगियों की लंबी लाईनें लगती थी। अब कम्प्युटर उपलब्ध होने के कारण यह लाईनें कम लगेगी एवं दवा वितरण में खासा सहयोग होगा। इस दौरान चिकित्सालय प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी, डॉ. श्यामसुंदर नांगल व दवा वितरण केंद्र प्रभारी संदीप पारीक ने आभार जताया।

गांव के युवा ने दिल्ली में उठाई गांव की समस्याएं, समाधान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव उदरासर के सक्रिय युवा दुलदास स्वामी ने बुधवार को दिल्ली में बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की एवं गांव की समस्याएं उठाते हुए समाधान की मांग की। स्वामी ने गांव के आथूणा बास के मेघवाल मोहल्ले में जलभराव की निकासी करवाने, गांव की वैद्य मगाराम राउमावि में 2 कमरों का निर्माण करवाने एवं गांव में मुख्य जगहों पर सौलर लाईटें लगवाने, मुख्य चौराहे पर वैद्यमघाराम की स्मृति में हाई मास्क लाईट लगवाने की मांग की है। मेघवाल ने सभी मांगों पर प्रभावी कार्रवाही करने का आश्वासन दिया।