Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2026। क्रिकेट की एक बड़ी प्रतियोगिता क्षेत्र के गांव कुंतासर में आयोजित होने जा रही है। आयोजक मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे है और 12 फरवरी 2025 को सुबह 10.15 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा।
श्रीहरिराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता-8 गांव में गौशाला के सामने स्थित मैदान पर आयोजित होगी। विजेता को 31 व उपविजेता को 21 हजार नगद पुरस्कार के साथ चमचमाती ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं बेस्ट बॉलर व बैट्समैन के साथ हर शतक व हेट्रिक पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीमें 6376659966 या 8079021494 पर संपर्क कर सकती है। टीम के सभी खिलाड़ी एक ही गांव के होने की अनिवार्यता है वहीं शहर में दो वार्ड से एक टीम शामिल हो सकती है। प्रत्येक मैच 10-10 ऑवर को होगा व फाइनल मैच 12-12 ऑवर का खेला जाएगा। एंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा और सभी खिलाड़ियों को आईडी लेकर आना जरूरी होगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है युवा खिलाड़ी भी प्रैक्टिस में जुटे है।