Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज भी ईमानदारी के संस्कार परिवारों में निष्ठापूर्वक देखने को मिलते है। घुमचक्कर पर स्थित खाद बीज की एक दुकान के आगे गांव बाना निवासी धमेंद्र बाना को 46 हजार रूपए सड़क पर पड़े मिले। बाना ने ये रूपए उठाकर सुरक्षित रखें और मालिक को लौटाने के लिए अनेक प्रयास किए। आखिरकार फेसबुक पोस्ट के जरिए मालिक तक सूचना पहुंचने में कामयाबी मिली। शुक्रवार सुबह रूपयों के मालिक बिग्गाबास रामसरा निवासी मंडी व्यापारी ओमप्रकाश जाखड़ घुमचक्कर पहुंचे और अपने नोटों की गिनती व प्रकार बताते हुए रूपए प्राप्त किए। जाखड़ ने बाना का आभार जताते हुए बताया कि वे गत दिनों घुमचक्कर से मंडी जा रहें थे, तो उनकी जेब में रखे 46 हजार रूपए कहीं गिर गए। वे रूपए मिलने की उम्मीद खो ही चुके परंतु, ये राशि धमेंद्र को मिली तो उन्हें वापस मिल पाई है। शिक्षाविद प्रभुराम बाना ने धमेंद्र की ईमानदारी की सराहना करते हुए भले लोगों से ही मानवता की पहचान होने की बात कही। इस दौरान आस पास के लोग भी मौजूद रहें।