Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2026। बीकानेर में साधु संतों के सान्निध्य में चल रहें खेजड़ी बचाओ आंदोलन पर सरकार ने आखिरकार सख्त कानून बनाने का आश्वासन दे दिया है। संतों द्वारा अनशन तुड़वा कर आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। वहीं कानून बनने तक महापड़ाव जारी रहने की बात कही गई है। आंदोलन स्थल पर मंत्री केके बिश्नोई वार्ता के लिए पहुंचे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जनहितैषी बताते हुए सख्त कानून बनाने का आश्वासन दिया। बता देवें गुरूवार को अनशन कारियों की तबीयत बिगड़ने पर चारों से आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा था।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ में अभिभाषक संघ ने उपखंड अधिकारी को आंदोलन के समर्थन में ज्ञापन देकर सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग की है। इस दौरान संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहें।