Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2026। तेरापंथ महिला मंडल की स्थानीय शाखा ने बुधवार को महिला हित में एक सार्थक प्रयास करते हुए नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर संपन्न करवाया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आस पास के गांवो से आई 75 महिलाओं ने लाभ लिया। इन महिलाओं की जांच कर सैंपल लिए गए है। सैंपल में कैंसर पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर फॉर्म में दिए गए फोन नंबर पर रिपोर्ट व मैसेज भेजा जाएगा। पीबीएम के आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर से सहायक प्रोफेसर डॉ श्वेता मोहता की अगुवाई में मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दी। डॉ मोहता ने महिलाओं को जागरूक होकर समय पर जांच करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि कैंसर का समय पर पता चलने पर पूरी तरह से ईलाज संभव है। कैंसर रोगी महिला भी सामान्य व स्वस्थ जीवन बिता सकती है। मंडल की महिला सदस्यों ने शिविर में निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दी। डॉ सहित मेडिकल टीम के सम्मान के साथ शिविर शाम 4 बजे संपन्न हुआ।
उद्घाटन सत्र में दिया जागरूकता का दिया, सहयोगी का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह 10 बजे तेरापंथ महिला मंडल भवन में शिविर का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। साध्वी संगीतश्री जी और साध्वी डॉ परमप्रभाजी ने मंगलाचरण सुना कर महिला शक्ति के स्वास्थ्य के लिए उठाए गए कैंसर जांच शिविर के इस कदम की सराहना की। मुख्य अतिथि तुलसी सेवा केंद्र के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने कैंसर के प्रति जागरूकता की आवश्यकता जताई व शिविर आयोजन को सार्थक प्रयास बताया। उद्घाटन समारोह में तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा ने सभी का आभार जताते हुए स्वागत किया। कार्यक्रम में शिविर के अर्थ सहयोगी भीकमचंद सुशीला पुगलिया का आभार जताया। वहीं पवन पुगलिया व टीएसएस टीम के सहयोग के लिए भी आभार जताया गया। इस दौरान तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल के सदस्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला समिति, राधिका सत्संग मंडल, प्रेम सत्संग मंडली, सिंधी समाज महिला समिति के सदस्य भी शामिल हुए। तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि देशभर में मंडल शाखाओं पर महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर के आयोजन संपन्न हुए है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ महिला मंडल ने शिविर में सेवाएं देने पर डॉ श्वेता मोहता सहित उनकी टीम का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी शिविर सहयोगियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन सत्र में साध्वी जी ने मंगलपाठ सुनाया।