Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

उपखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, एसडीएम ने की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को उपखंड कार्यालय में एसडीएम शुभम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शर्मा ने कालू बीदासर, श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर राजमार्ग की टूटी सड़क को ठीक करवाने, सड़क के दोनों ओर की कंटीली झाड़ियों को हटवाने के निर्देश दिए। कालू बीदासर रोड पर शहरी क्षेत्र के मुख्य बाजार, घुमचक्कर, कृषि उपज मंडी समिति, रेलवे स्टेशन रोड, कालू बास में सड़क के दोनों ओर, सरदाशहर रोड पर किए अवैध अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। शर्मा ने ओवरलोड वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना नंबर के वाहन, बिना सीट बेल्ट या हेलमेट के वाहन चलाने पर लगाम कसने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए। शर्मा ने शहर के व्यापारियों, दुकान संचालकों व आमजन से सड़क किनारे अतिक्रमित दुकानों, वाहन सर्विस सेंटर, होटल, ठेले व अन्य सभी प्रकार के अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने की अपील की है। बैठक में सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्द्धन शर्मा, थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव मौजूद रहें।

हिंदू सम्मेलन का उत्साह, रीड़ी में हो रही व्यापक तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में गुरूवार को वीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। मंडल के गांवो में उत्साह है और रीड़ी में कार्यकर्ता उत्साह के साथ सम्मेलन की व्यापक तैयारियों में जुटे है। बुधवार रात मंदिर प्रांगण में सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समिति के हुकुम नाथ सिद्ध से सर्व हिंदू समाज द्वारा सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए गांव के सभी मुख्य मंदिरों में भगवा पताकाओं से सजावट की गई है। समिति के रामचंद्र भार्गव ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे बिग्गाजी मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी। मंदिर प्रांगण में 2 बजे संतों के सान्निध्य में सम्मेलन शुरू होगा। रैली व सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में हिंदू सम्मेलन का उत्साह, वाहन रैली व सम्मेलन में शामिल होंगे बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग।

12वीं के विद्यार्थियों ने स्कूल में दिया वाटर कूलर, पूर्व विद्यार्थी ने लगवाया गीजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बाना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने आपसी सहयोग से बच्चों के लिए वाटर कूलर स्कूल को भेंट दिया है। कक्षाध्यापक नौरंगलाल जाट की प्रेरणा से विद्यार्थियों ने विदाई समारोह में स्कूल को कूलर भेंट किया। वहीं विद्यालय के सत्र 2021-22 के विद्यार्थी राधाकिशन व रामकिशन सोनी पुत्र कन्हैयालाल सोनी द्वारा विद्यालय में वाटर गीजर (मय फिटिंग) भेंट किया गया। जिससे ठंड के मौसम में विद्यार्थियों को पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था हो सकेगी। प्राचार्य सत्यवीर ने विद्यार्थियों का आभार जताते हुए उन्हें अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी ईमानदारी से मेहनत करने की प्रेरणा दी। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा मनोरंजक बौद्धिक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा सभी का मन मोहा। छात्र मनेश के राजस्थानी लोकनृत्य की सभी ने प्रशंसा की। शिक्षक सुभाष चंद सैनी सहित पूरा स्टाफ शामिल रहा। कार्यक्रम का संचालन छात्रा मोनिका बाना ने किया गया।

सूडसर में 8 फरवरी को आयोजित होगा कुश्ती का महादंगल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परम्परागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूडसर गांव में 8 फरवरी को कुश्ती महादंगल का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दिवंगत समाजसेवी चूनाराम भादू की 21वीं पुण्यतिथि पर सूडसर गांव के ग्रामोत्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए चौधरी चूनाराम भादू ट्रस्ट के सुभाष भादू ने बताया कि इस कुश्ती महादंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, यूपी के नामचीन अखाड़ों के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कारों के साथ-साथ स्मृति चिह्न पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।

अभाकिस पदाधिकारी सम्मान समारोह संपन्न, प्रदेश व जिला स्तरीय सदस्य हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर कस्बे में बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आरसी भादू सदन में आयोजित हुआ। सम्मेलन में किसान सभा के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों, बाहर से आए पदाधिकारियों व समारोह में पहुंचे किसानों का आभार जताया। खेत मजदूर यूनियन के रामरतन बगड़िया ने कहा कि सरकारों की मनमानी पर लगाम के लिए तमाम संगठनों को एकजुट होकर किसानों के हितों के लिए लड़ना होगा। यदि किसान व मजदूर वर्ग संगठित व एकजुट नहीं हुआ तो भविष्य खतरे में होगा। किसानों खेती-बाड़ी व मजदूरी को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। किसान नेता लालचंद भादू, जनवादी महिला समिति के नेत्री सीमा जैन, अखिल भारतीय किसान सभा नागौर के जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़ ने किसान हित में एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही। वक्ताओं ने किसानी बचाने के लिए किसानों का आह्वान किया। महिला संगठन से जुड़ी शारदा चौधरी, फरजाना ने गांव-गांव संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इस दौरान अभाकिस के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल, उपाध्यक्ष रामचंद्र भादू, सीताराम गोदारा, रामरख भादू, निजी शिक्षण संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष कोडाराम भादू, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, नारायण नाथ,  सिद्ध, दानाराम भादू, नंदलाल  बिहाणी, मोहन गोदारा, भंवरलाल तरड़, मदनलाल प्रजापत, तहसील कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी रामरख भादू सहित सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में टेऊ, सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर, कोटासर, दुसारणा, सेरूणा, नारसीसर, जेतासर, सांतलेरां व श्रीडूंगरगढ़ शहर से पदाधिकारी व किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। किसान सभा के उपाध्यक्ष रामचंद्र भादू व सोशल मीडिया प्रभारी रामरख भादू ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बेनीसर में हुआ अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनकर भवानी पाईवाल के पहली बार बेनीसर में रूकने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ फुलमालाओं से उनका अभिनदंन किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, वार्ड पंच सुगनाथ, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार, पवन सिंह, ताराचंद डोगीवाल, प्रेम सिद्ध, भगवान नाथ, रामनिवास पवार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।