Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2026। बीते 5 दिनों से क्षेत्र के गांव कल्याणसर की रोही में दो दर्जन से अधिक किसानों की बिजली सप्लाई बाधित है। किसान मंगलवार को एकत्र होकर सहायक अभियंता ऊपनी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला, तो नाराज किसानों ने कार्यालय के प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने बताया कि कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं है। किसान कोजुराम जाट ने बताया कि गांव की रोही में स्थित करीब 25-30 किसानों की बिजली सप्लाई डोली फीडर से हो रही है। इस फीडर में पांच दिन पहले फाल्ट आया, जिससे इस लाइन के सभी कृषि कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति बंद पड़ी है। किसानों ने बताया कि यहां जिस किसान के खेत में फीडर स्थित है, वही फाल्ट नहीं निकालने दे रहें है, जिससे किसान बुरी तरह से परेशान हो रहें है। किसानों ने पुलिस व्यवस्था कर फाल्ट निकलवाने की मांग विभाग से करते हुए बिजली सुचारू करने की मांग की है। इस दौरान किसान बिशनाराम, राजूराम, अशोक शर्मा, तोलाराम, रामावतार शर्मा, प्रभुराम, कालूराम, संतोष, रूघाराम, ओमप्रकाश, परमेश्वर हरडू, सहीराम, शिवलाल, पवन, सूरजाराम, मोहनराम, श्रवण सहित अनेक किसान मौजूद रहें।