Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को दो अलग अलग कार्रवाइयों में 9 युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी, वहीं दो स्थाई वारंटी भी अरेस्ट किए गए।
बिग्गाबास में बाबा रामदेव मंदिर के पास आम गली में बुधवार शाम को करीब 6 से 7 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने दल के साथ गश्त के दौरान प्रतीक चिह्नों पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए मोमासर बास निवासी राकेश उर्फ राका सिद्ध, धनपतसिंह उर्फ धनिया राजपूत, सद्दाम तेली, जैसलसर निवासी छोटूराम शर्मा, बिग्गाबास निवासी शंकरलाल सिद्ध को गिरफ्तार किया व 2570 रूपए जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में देर रात करीब 9 बजे एएसआई राजकुमार ने पुलिस टीम के साथ बिग्गाबास में बाबा रामदेव मंदिर के पास ही जुआ खेलते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आड़सर बास निवासी हुलासमल ब्राह्मण, बिग्गाबास निवासी मोहम्मद आरिफ चुनगर व रमजान चुनगर, राकेश मेघवाल को गिरफ्तार कर आरोपियों ने 2210 रूपए जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को दी है। दोनों कार्रवाइयों में कांस्टेबल पुनीत सक्रिय रहें।
दो स्थाई वारंटी किए अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को पुलिस ने दो स्थाई वारंटी भी अरेस्ट किए। कांस्टेबल मुकेश ने न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंअी कागासर, कालू निवासी गिरधारी उर्फ कोजूराम पुत्र रामलाल जाट को गिरफ्तार किया। वहीं मुकेश कुमार ने ही एक अन्य कार्रवाई में गारबदेसर, कालू निवासी घनश्याम पुत्र पृथ्वी गर्ग को अरेस्ट किया।