Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में माघ दशमी पर लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई। भक्तों ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगी। गौरव पथ पर गोपाल गौशाला के निकट स्थित बाबा रामदेव मंदिर में चांदी की समाधि प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना की गई। सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया। सुबह विधि विधान से हवन पूजन संपन्न हुआ व उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना की गई। उसके बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ। सुबह से देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मूर्ति स्थापना के लिए मंदिर की भव्य सजावट की गई। इससे पूर्व रात्रि को यहां भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। बिग्गाबास में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यहां भी मेले का सा माहोल रहा और कई अस्थाई दुकाने भी लगी।
गांव उदरासर में भी बाबा रामदेव के मंदिर में आज भीड़ उमड़ी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। यहां अनेक अस्थाई दुकानें सजाई गई जिनसे मेले में आए श्रद्धालुओं ने मिठाई, खिलौने, फल फ्रूट खरीदे। मंदिर आयोजन समिति द्वारा मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं की देखरेख की गई। गांव ठुकरियासर में भी बाबा रामदेव के मंदिर में मंगलवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भजन कलाकार दुर्गा कंवर, अजमल सिंह ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। नृत्य कलाकार गोरी पुष्करणा ने नृत्य प्रस्तुति दी। बुधवार सुबह पुजारी मूलाराम पड़िहार ने विशेष ज्योत आरती संपन्न करवाई। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला के पास स्थित बाबा के मंदिर में चांदी की समाधि प्रतिमा की स्थापना की गई, किया बाबा का सुदंर श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर की भव्य सजावट की गई, मंदिर परिसर को फुलों से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का हवन विधि विधान से संपन्न हुआ, हुआ महाआरती का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में बाबा के मंदिर में भरा मेला, अनेक अस्थाई दुकाने सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में बाबा के मंदिर में रात जागरण का आयोजन हुआ, भजन कलाकार ने दी भक्तिमय प्रस्तुतियां।