Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में 2020 की अंतिम रात गम्भीर हादसा होने से पिकअप व ट्रेक्टर चालक और खलासी बाल बाल बच गए। गुरुवार देर रात को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रूपा देवी स्कूल के सामने एक चारे से भरी झाल का ट्रेक्टर व पीछे से आ रही मूंगफली की बोरियों से भरी पिकअप के टकरा जाने से पिकअप पलट गई। मूंगफली की बोरियां व चारा सड़क पर फैल गया व एकबारगी हाइवे पर यातायात बाधित हुआ। हालांकि नागरिकों द्वारा रात के समय चारे के झाल से भरे वाहनों को चलाए जाने से प्रतिबंधित करने की मांग भी लगातार उठाई जाती रही है जिससे हादसों में कमी आ सकें। गुरुवार रात को श्रीडूंगरगढ़ थाने के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई हेतराम ने बताया की हादसे में किसी को चोटें नहीं आयी व ट्रेक्टर चालक व पिकअप चालक को सुबह तक सामान समेट कर रवाना कर दिया गया व हाइवे रास्ता पूरी तरह खुल गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात पलटी पिकअप।