Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.43.58
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2026। 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाली टाटा कम्पनी की लिजेंड कार सिएरा की वापसी धमाकेदार अंदाज में हुई है, और इसके माध्यम से टाटा द्वारा बिग साईज लाइफ स्टाईल एसयूवी बाजार में एकतरफा माहौल बना दिया गया है। इस लिजेंड की वापसी का क्षेत्रवासियों में जबरदस्त क्रेज है। श्रीडूंगरगढ़ में पांच सिएरा कारों की एकसाथ डिलेवरी बसंत पंचमी को समारोहपूर्वक की गई। नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक किसनाराम नाई के पेट्रोल पंप के पास स्थित टाटा के श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम में इन पांचों गाडियों की डिलेवरी होने के बाद जब पांचों गाडियां एक साथ शहर में निकली तो बाजार में कौतूहल का माहौल बन गया और सोशल मीडिया के माध्यम से अत्यधिक लोकप्रिय बनी सिएरा गाडी को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर रहा। श्रीडूंगरगढ़ टाटा शो-रूम के विशाल स्वामी ने बताया कि क्षेत्र की पहली डिलेवरी लेने वालों में कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता एवं बंगाल प्रवासी सुमति कुमार पारख, गांव हेमासर के युवा राधे सारस्वा, कस्बे के प्रबुद्ध व्यापारी किशोर सिंधी, सौरभ दुग्गड़ एवं दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने ली है। इस मौके पर सिएरा लेने वाले पांचों प्रबुद्धजनों का सम्मान भी टाटा द्वारा माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। टाटा के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलौदी आदि जिलों के मुख्य डीलर टाटा डयूनेक मोर्टस के अमित कुमार डूडी भी इस मौके पर अतिथि रूप में मौजूद रहें और सिएरा की डिलेवरी लेने वाले सम्मानितजनों को बधाई दी। श्रीडूंगरगढ़ टाटा-शोरूम के संजय स्वामी ने बताया कि क्षेत्रवासियों में सिएरा के लिए जबरदस्त क्रेज है एवं क्षेत्र से बम्पर बुकिंग हुई है व पूरे जिले में सबसे पहले डिलेवरी श्रीडूंगरगढ़ को ही दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान गाडियों को फाईनेंस करने वाले पंजाब नेशनल बैंक की घास मंडी शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी शर्मा, पीएनबी स्टेशन रोड़ शाखा प्रबंधक मानसिंह, आईबीएल बैंक के राजेश डेलू, एवं एयू बैंक के दिलीप सिंह व दिनेश स्वामी का भी अभिनदंन किया गया। टाटा शो-रूम के गोविंद सारस्वत ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, विभिन्न फाईनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें। विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता विजयराज सेठिया, सुरेन्द्र कुमार दुग्गड़, सत्यनारायण स्वामी, भगवती प्रसाद ओझा, डॉ किशनलाल तावणियां, विमल भाटी, बजरंग भामूं, विक्रम मालू, केएल जैन, जतनसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, एडवोकेट अनिल धायल, मनीष नौलखा, अशोक झाबक, चमन श्रीमाल, मोहनलाल नाई, कमल स्वामी आडसर, राजेन्द्र स्वामी आडसर, दिनेश करनाणी, राहुल पुरोहित, अरूण जोशी, शुभम जोशी, मोहित बोहरा, महेन्द्र सिंह पंवार, रामधन प्रजापत, किशन सोनी, मनीष दुग्गड़, सोनिया सिंघी, चारू खट्नाणी, रितेश खटनाणी, हरिराम जाट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
श्रीडूंगरगढ़ में जल्द स्थापित होगा सर्विस सेंटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाटा की गाडियां क्षेत्र में जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ रही है एवं प्रति माह गाडियों की बिक्री में इजाफा हो रहा है। ऐसे में क्षेत्र में टाटा की सेवाओं को और अधिक बढ़ाते हुए जल्द ही श्रीडूंगरगढ़ में टाटा का सर्विस सेंटर शुरू किया जाएगा। यह आश्वासन सिएरा की डिलेवरी समारोह में क्षेत्रवासियों के समक्ष टाटा डयूनेक मोटर्स के अमित कुमार डूडी ने दिया। डूडी ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र द्वारा टाटा को दिए जा रहें प्यार को यादगार बताया। डूडी ने क्षेत्रवासियों की मांग अनुसार गाडियां तुरंत उपलब्ध करवाने की बात कही और सभी लोकप्रिय गाडियों की डिलेवरी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आश्वासन दिया।
मिनी डिफेंडर का क्रेज, जम कर चला सेल्फियों का दौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाटा सिएरा अपने शानदार लूक के कारण सोशल मीडिया पर मिनी डिफेंडर का खिताब प्राप्त कर चुकी है। श्रीडूंगरगढ़ में एक साथ पांच गाडियां डिलेवरी होने के बाद पांचों सिएरा एक साथ बाजार में से गुजरी तो क्षेत्रवासियों ने जम कर सेल्फियां भी ली। विदित रहे कि सिएरा का शानदार लूक, पेट्रोल एवं डिजल में जबरस्त एवरेज, सर्वाधिक ग्राऊंड क्लियरेंस, सर्वाधिक बुट स्पेस, शानदार साऊंड, सबसे बडी पेनोरमिक सनरूफ सहित टाटा की मजबूती का भरोसा और अनेकों खासियतों ने इसे अपने सैगमैंट में बेस्ट कार बना दिया है।
संत ने दिया आर्शीवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाटा सिएरा की पांच डिलेवरी एक साथ देने के समारोह में सांई पुरसनाराम दरबार के संत सांई मुकेश जी का भी सान्निध्य भी मिला और सांई ने आशीर्वाद दिया। उनके अनुयायी किशोर सिंधी को उन्हीं के हाथों चाबी प्रदान की गई। इस मौके पर टाटा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा संत का अभिनदंन भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में रचा गया इतिहास, पहली बार एक साथ डिलीवरी हुई 5 बिग साइज एसयूवी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर की सड़को पर पांच सिएरा एक साथ निकली तो लोगो मे दिख्या सेल्फी का क्रेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ड्यूनेक मोटर्स बीकानेर के अमित डूडी का श्रीडूंगरगढ़ आने पर किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साईं मुकेश ने दिया आशीर्वाद, टाटा श्रीडूंगरगढ़ ने किया संत का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख ने पाई पहली डिलेवरी, इस मौके पर मौजूद रहे अणुव्रत समिति सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के युवा व्यापारी सौरभ दुगड़ ने अपने पिता के हाथों ली सपनो की कार की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर के युवा राधेश्याम सारस्वा ने पाई पहली सिएरा डिलेवरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा दीपेंद्र सिंह शेखावत अपनी ड्रीम कार लेकर हुए उत्साहित, युवा टीम रही मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के प्रबुद्ध व्यापारी किशोर सिंधी ने सिंधी समाज के संत सांई मुकेश के हाथों ली अपनी सिएरा की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में पांच सिएरा का मनाया गया जश्न।