Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-01-22 at 21.23.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में होगा दीपयज्ञ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर अंग्रेजी माध्यम के सीनियर सैकंडरी स्कूल एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में भक्तिमय आयोजन होगा। स्कूल निदेशक रजनीश कौशिक ने बताया कि सुबह विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा व शाम 7 बजे दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार द्वारा दीपयज्ञ संपन्न करवाया जाएगा व जिसमें गायत्री परिवारों के सदस्य, स्टाफ परिवार व विद्यार्थियों के अभिभावक भी शामिल होंगे। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी श्रद्धालु आमंत्रित है और सभी श्रद्धालुओं से 5 दीपक अक्षत रोली मोली व एक थाली लेकर आने का आग्रह किया गया है।
लर्न एंड फन स्कूल में होगा बसंतोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में तेरापंथ भवन के निकट स्थित लर्न एंड फन स्कूल में शुक्रवार को बसंतोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने बताया कि सभी विद्यार्थी व स्टाफ पीले वस्त्रों में पीले फुलों से माँ शारदे का पूजन करेंगे। नवप्रवेशित बच्चों का विद्यारंभ पूजन विधिवत रूप से करवाया जाएगा। पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों को उत्साह के साथ पेसिंल से ऊँ लिखवाकर उनकी शिक्षा दीक्षा प्रारंभ करवाई जाएगी। स्कूल स्टाफ ने कार्यक्रम की तैयारियां संपन्न की व कार्यक्रम में स्कूल समिति, स्टाफ व बच्चों के अभिभावक शामिल होंगे।