Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2026। भारती निकेतन महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ के प्रतिभाशाली पहलवान हेमंत पुत्र मनोज शर्मा निवासी कालूबास ने धीरेरा दंगल (भण्डाण महोत्सव धीरेरा) में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र व महाविद्यालय का नाम रोशन किया। ये जानकारी देते हुए शर्मा के प्रशिक्षक सिकंदर सिंह एवं नितिन सिंह ने बताया कि भारती निकेतन महाविद्यालय में प्रतिभाशाली व उभरते पहलवानों को तकनीकि रूप पहलवानी का प्रशिक्षण, अनुशासन और नियमित अभ्यास के माध्यम से निखारा जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप खिलाड़ी राष्ट्रीय, राज्य व क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य आनंद नारायण पुरोहित तथा कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक ने विजेता पहलवान को शुभकामनाएं दी। सिंह ने बताया कि खेल प्रतिभाओं के समग्र विकास के लिए भारती निकेतन महाविद्यालय परिसर में देसी अखाड़े की शुरुआत भी की गई है। इच्छुक खिलाड़ी अखाड़े में प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर कुश्ती में अपना भविष्य संवारने का आह्वान भी किया।