Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2026। बीती रात अंचल के एक घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर की अलमारी सहित लटाने तक खंगाली और अलमारी में रखी नगदी चोरी कर ले गए।
गांव इंदपालसर बड़ा में रविवार रात माताजी मोड़ पर स्थित कालका मंदिर में चोरी की वारदात हुई वहीं इसी मोड़ के निकट स्थित एक ढाणी में बीती रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। यहां रामचंद्र पुत्र लूणाराम सुथार के घर छत के रास्ते चोर घुसे और कमरे में रखी अलमारी व लटाने खंगाली। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 60 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए व कुछ छोटा सामान सोने चांदी के भी पार कर लिए है। पीड़ित ने बताया कि वह हैदराबाद रहकर काम करता है और गांव में घर पर उसके बच्चे व पत्नी थे। वे पास ही के कमरे में सो रहें थे और चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर सरपंच भाई मनोज कुमार पारीक पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए लगातार हो रही वारदातों की पूरी जांच करने व पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहें है।