Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2026। क्षेत्र में चोरों की वारदातें बढ़ रही है और बड़ी चोरियां ही नहीं चोरों द्वारा जो मिल जाए वही ले भागने का ट्रैंड नजर आने लगा है। बाहरी राज्यों की तरह छोटी बड़ी चोरियों की वारदातें होने लगी है।
क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में कालका माताजी मंदिर में शनिवार की रात अज्ञात चोर घुसे और चोरों ने मंदिर से 5 चांदी के छतर, मंदिर परिसर में ही बने एक कमरे में रखें राशन के सामान में से दो कार्टून में 24 लीटर तेल चोर ले गए। वहीं चोरों ने जाते हुए कमरे में लगी एलसीडी टीवी, कैमरों की रिकॉर्डिंग की वीसीआर, पेन ड्राईव चोरी कर ले गए। मंदिर पुजारी गोपालराम पुत्र किशनाराम शर्मा ने रविवार को पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि माताजी मोड़ मिंगसरिया में स्थित कालका माताजी मंदिर में चोर घुसे और ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया। यहां मोटरसाइकिल व चोर के पैरों के निशान भी मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने प्रारंभ कर दी है। बता देवें 18 की रात को ही गांव माणकरासर में भी भेड़ें व बकरियों की चोरी की वारदात हुई।