Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-01-17 at 9.37.03 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा यातायात सुधार व अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई शनिवार को खासी चर्चा में रही। थानाधिकारी कश्यप सिंह सोशल मीडिया पर छाए रहें। वहीं शाम होते होते पुलिस ने जुए के खिलाफ दो अलग अलग कार्रवाइयों में 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी के निर्देशन में एएसआई गजेंद्र सिंह व हैड कांस्टेबल देवाराम की टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। जुए के खिलाफ हुई कार्रवाई में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। पहली कार्रवाई में टीम ने भोपा बस्ती रोड पर ताश पत्ती पर जुआ खेलते आडसर बास निवासी मुरलीधर सोनी, बिग्गाबास निवासी जमनाराम रैगर, आडसर बास निवासी राजकुमार नाई व कालुबास निवासी मुकेश जाट को गिरफ्तार किया। इनसे 1850 रुपये जब्त किए। दूसरी कार्रवाई में जैसलसर रोड पर ताश पत्तीपर जुआ खेलते आडसर बास निवासी भागीरथ जाट, महिपाल गिरी, दिलीप भार्गव, कालूराम नाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 2100 रुपये नगद व ताश पत्ते बरामद किए।