Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव मोमासर जाने का कहकर निकला एक 17 वर्षीय किशोर अपने गांव व घर नहीं पहुंचा।
27 वर्षीय रामनिवास पुत्र तेजाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 17 साल का सीताराम जोधपुर में काम करता है। 15 जनवरी 2026 को नरेंद्र कुमार बोरड़ का फोन आया और सीताराम के गांव मोमासर पहुंचने के बारे में पूछा। तब परिवादी ने बताया कि उसका भाई मोमासर गांव नहीं आया हे। तब बोरड़ ने बताया कि 10 जनवरी को वह उनके साथ जोधपुर से श्रीडूंगरगढ़ आ गया और 12 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 12-1 बजे श्रीडूंगरगढ़ से मोमासर जाने का कह कर निकल गया था। तब से परिजन युवक के फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रहें है, परंतु उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने उसे सभी रिश्तेदारों के यहां तलाश करने की नाकाम प्रयास भी किए और किशोर को कहीं कुछ पता नहीं चल सका। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी जर्द कर ली और मामले की जांच स्वयं थानाधिकारी कश्यप सिंह करेंगे।