Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का शिकंजा नशे के सौदागरों पर कसता जा रहा है। गुरूवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने 7 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ एक अधेड़ और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि ठुकरियासर निवासी 31 वर्षीय लालचंद पुत्र लिछमन गोदारा, व 55 वर्षीय मुन्नराम ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जयपुर रोड की ओर सर्विस रोड पर कार्रवाई करते हुए 7.348 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस एसआई राजेंद्र कुमार सक्रिय रहें और उनकी अगुवाई में कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनील कुमार, सुभाष व डीआर राकेश की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाईक भी की जब्त की है।