Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2026। ढाणी में रहने वाले एक परिवादी ने जरिए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए अपने भाई सहित पांच जनो के खिलाफ आरोप लगाए है।
इंदपालसर सांखलान निवासी प्रभुराम पुत्र दुलाराम जाट ने इसी गांव में रहने वाले नारायणराम पुत्र नथाराम, नारायणराम का बेटा गणेश, नारायणराम के भाई मालाराम व मालाराम का बेटा मेघाराम, अपने भाई कैलाश पुत्र दुलाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह इसी गांव की रोही में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहती है। गत 15 दिसंबर 2025 की सुबह 7 बजे उसकी पत्नी व परिवादिया नित्य कर्म के लिए जा रही थी तभी आरोपियों ने एकराय होकर उसका रास्ता रोका और लज्जा भंग करते हुए मारपीट की व गंदी गालियां दी। शोर सुनकर परिवादी प्रभुराम व उसकी माता कमलादेवी मौके पर आई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी गई है।