Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के बीहड़ क्षेत्र में स्थित डंपिंग यार्ड में अव्यवस्था एंव वहां पहुंची गायों द्वारा कचरा खाकर मरने की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के कारण आक्रोशित क्षेत्रवासियों का गुस्सा मंगलवार को जिला कलेक्टर एवं केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। इससे पूर्व सोमवार रात को कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में आपणो गांव सेवा समिति व विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई एवं मुद्दे में अभी तक प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर असंतोष जताया गया। सोमवार रात लिए गए निर्णय की पालना में ही सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा, विश्व हिंदू परिषद के फतेह सिंह जांगिड़, वासुदेव शर्मा, विनोद सैन, हरिकिशन व्यास, बलदेव दास भादानी, मनु सेवग, लक्ष्मण उपाध्याय एवं यशविंदर सिंह आदि मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। कलेक्टर एवं केंद्रीय मंत्री के पिए को ज्ञापन देते हुए डंपिंग यार्ड में मृत मिली गायों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने, इस अव्यवस्था के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने, डम्पिंग यार्ड में मौजूद समस्त गोवंश को गोशालाओं में भेजने, डम्पिंग यार्ड की चारदीवारी करवाने की मांग की गई। इस दौरान जल्द मांगे नही मानने पर मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे पर आने के दौरान बीकानेर पैदल कूच करने की चेतावनी दी गई।