Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पंचम ग्राम हिन्दू सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर उपतहसील के पांच गांवों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित करवाने को लेकर बुधवार को सार्वजनिक पुस्तकालय में राजेन्द्र दिलढ़ानियां की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 25 जनवरी को पंचम ग्राम हिन्दू सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श गया व आयोजन के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान दुलचासर के जयमलदास महाराज के मंदिर महंत त्रिलोकदास महाराज को सर्वसम्मति से संरक्षक चुना गया और ओम प्रकाश सुथार टेऊ निवासी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं रामनिवास नाहर टेऊ, भागीरथ ओझा दुलचासर, शंकरलाल भादू सूडसर को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सारस्वत दुलचासर को संयोजक, पं.मोहनलाल शर्मा गोपालसर, पं.प्रहलाद सारस्वत देराजसर, अरूण दर्जी टेऊ ,अमित माहिच टेऊ, रमेश दुगरिया टेऊ को सहसंयोजक, दिनेश सारस्वत टेऊ को कोषाध्यक्ष, त्रिलोक नाई दुलचासर को सह कोषाध्यक्ष, रामचन्द्र भादू देराजसर, रेवंतसिंह परिहार दुलचासर, हड़मान दास स्वामी टेऊ, कालूदास स्वामी गोपालसर को प्रचार मंत्री बनाया गया है। सभी सदस्यों ने आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर के पुस्तकालय में आयोजित बैठक में हिंदू सम्मेलन के आयोजन की बनाई रूपरेखा।

बाडेला में ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को बाडेला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ सुमन जांगिड़ ने ग्रामीणों को स्वास्थय चेतना के साथ संपूर्ण स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। वरिष्ठ आयुर्वेद कंपाउंडर राकेश कुमार ने बताया कि आदर्श ग्रामीण विकास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में सेंटर के स्टाफ एएनएम गायत्री देवी, आशा सहयोगिनी भंवरी देवी व सरिता देवी को योजना के 18 बिंदुओं को शत प्रतिशत पूर्ण करने का प्रशिक्षण दिया गया। राकेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत जिले में 5 औषधालयों का चयन किया गया है, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में एकमात्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर बाडेला को भी चयनित किया गया है। योजना की गाइडलाइन के अनुसार कार्य किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में आदर्श ग्रामीण विकास योजना के तहत दिया प्रशिक्षण।

कोटासर गौशाला में दानदाताओं ने किया दान पुण्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में बुधवार को षटतिला एकादशी एवं मकर संक्रांति के पर्व पर दानदाताओं ने गौसेवा में खूब सहयोग किया। सुबह से शाम तक गौशाला में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि दानदाता राजेंद्र कुमार जोशी, गंगाशहर, नैना सुथार व खुशवंत सुथार ने गोवंश को लापसी भंडारे का भोग लगाया। रतन सिंह हाडा मुसलकी, पीटीआई जनार्दन शर्मा बुहाना, राजेंद्र प्रसाद सोनी दुलचासर हाल पुणे, रामेश्वर लाल सुथार दुलचासर हाल मुंबई, रामेश्वर लाल छड़िया सुथार कुचोर अगुणी हाल चेन्नई, मनोज कुमार गणेशाराम सुथार दुलचासर, मोडाराम महिया सरपंच प्रतिनिधि दुलचासर, राजूराम गोदारा राजूराम भादू सूडसर, ठेकेदार गणेश मल सुथार दुलचासर हाल मुंबई, सुरेश धारणिया सहित अनेक दानदाताओं ने तेल गुड़ इत्यादि दान दिए। प्रबंधक ने बताया कि गुरूवार को गौशाला में मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। जिसमें हवन पूजन व मां कामाख्या मंडल सेवा समिति की ओर से कंबल गौसेवा में समर्पित किए जाएंगे। गौसेवा के साथ महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन के आयोजन होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में हुए धार्मिक अनुष्ठान, कल भी होंगे आयोजन।