Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2026। मल मास के समाप्त होने पर श्रीडूंगरगढ़ के धर्मप्रेमी लोग 15 जनवरी को रवाना होने वाली 10 दिवसीय देव दर्शन यात्रा में शामिल हो सकेंगे। उत्साह के साथ यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

मौसम विशेषज्ञों ने मकर संक्रांति के बाद सर्दी के तेवर कम होने के साथ ही मौसम अच्छा होने की संभावनाएं जताई है। ऐसे में माघ माह में चौधरी ट्रैवर्ल्स द्वारा 10 दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बता देवें चौधरी ट्रैवल्स लिखमादेसर द्वारा लगातार विश्वसनीय ढंग से तीर्थ यात्राओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। ट्रैवल्स के रामप्रताप सहू ने बताया कि मात्र 6500 रूपए प्रति यात्री ये 10 दिवसीय यात्रा करवाई जा रही है। यात्रा में सभी यात्रियों को दो समय चाय व दो समय का भोजन ट्रैवल्स द्वारा ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करवाया जाएगा। सहू ने बताया कि देव दर्शन यात्रा में शामिल होने के इच्छुक यात्री 8000401435 या 9928045983 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।

दो दर्जन से अधिक पवित्र स्थलों के होंगे दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 दिवसीय देव दर्शन यात्रा दो दर्जन से अधिक पवित्र व धार्मिक स्थलों के दर्शन व स्नान होंगे। रामप्रताप सहू ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से श्रीकोलायतजी, रामदेवरा, भटियाणी माता, नाकौड़ा भैंरू, सांचौर थर्रा बोर्डर, द्वारकापुरी, गोमती स्नान, द्वारकाधीश मंदिर, रूकमणि मंदिर, नागेश्वर महादेव, गोपी तलाई, भेंट द्वारका, कृष्ण महल, मूल द्वारका, हर्षदमाता, पोरबंदर, सुदामापुरी, सोमनाथ प्रभात क्षेत्र (जहां भगवान का मोक्ष हुआ था), जुनागढ़, गिरनार, दामोदर कुंड, वीरपुर, अक्षरधाम (हिंदुस्तान का सबसे बड़ा मंदिर), श्यामलाजी बोडर्र, एकलिंगजी महादेव, कैलाशपुरी, नाथद्वारा, अजमेर, पुष्कर, मेड़ता मीरांबाई, झोरड़ा आदि दर्शनीय व पूजनीय स्थलों के दर्शन होंगे।