Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2026। कांग्रेस सेवादल में प्रदेश महासचिव के पद पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा की नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल और ज्योति खन्ना, जॉन प्रभारी कमल कल्ला का गोदारा ने आभार जताया। सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मंडा सहित गोदारा के समर्थक उन्हें बधाई दे रहें है। गोदारा इससे पूर्व प्रदेश सचिव पद पर रहें व बुधवार को उनको महासचिव बनाया गया है।
सेवादल में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता इन दिनों खासे सक्रिय है। बता देवें इससे पूर्व में क्षेत्र के कांग्रेसी युवा विमल भाटी भी चार साल से प्रदेश महासचिव पद पर अपनी सेवाएं दे रहें है। भाटी पूर्व में संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रहें। वहीं गत दिनों जिला कार्यकारिणी में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को भी जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला। वहीं सेवादल की क्षेत्र में लगातार सक्रियता बढ़ रही है।